2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें ।। Marriage Muhurta dates in 2021

Es saal shadi-vivah ki muhurt kab-kab aur kis date ko hai, ke bare mein sabhi tithiyon ke bare mein vistar se bataya gaya hai.

2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें ।। Marriage Muhurta dates in 2021
Marriage Muhurta dates in 2021

2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें

वैसे तो शादी ब्याह के मुहूर्त साल के आरम्भ होते ही जनवरी माह से प्रारंभ हो जाते हैं लेकिन 2021 में शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों को करने के लिए आपको अप्रैल महिने तक का इंतजार करना पडेगा। क्योंकि जनवरी माह से मार्च माह तक गुरु व शुक्र ग्रह के अस्त रहने पर मुहूर्त नहीं रहेंगे। हालांकि 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर एक अच्चा मुहूर्त है क्योंकि बसंत पंचमी एक अबूझ मुहूर्त वाला दिन होता है। इस दिन विवाह किया जा सकता है। 22 अप्रैल 2021 से दिसम्बर 2021 तक करीब 46 विवाह मुहूर्त रहेंगे, जिसमें आप शादी कर सकते हैं।

- धनु संक्रांति के कारण भी विवाह संपन्न नहीं किए जाते। धनु संक्रांति 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक है।

- गुरु के अस्त होने पर भी विवाह थम जाते हैं। ऐसे में 19 जनवरी से 11 फरवरी 2021 तक शुभ विवाह नहीं हो सकेंगे।

- इसके बाद 21 फरवरी से 12 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त होने से भी विवाह नहीं हो सकता।

  • जनवरी- 18 (बहुत अच्छा मुहूर्त नहीं है)
  • फरवरी- 15, 16 ( रात्रि में विवाह मुहूर्त नहीं है)
  • मार्च- विवाह मुहूर्त नहीं है
  • अप्रैल- 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
  • मई- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28. 29. 30
  • जून- 3, 4, 5, 20, 22, 23, 24
  • जुलाई- 1, 2, 7, 13, 15
  • नवंबर- 15,16, 20, 21, 28, 29, 30
  • दिसंबर- 1, 2, 6, 7, 11, 13